घर घर में निगम के द्वारा “आर एफ आई डी ” उपकरण लगाया जा रहा है, कचरा उठाव में होने वाली समस्या से अब जल्द होगा निदान

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा सभी वार्ड के घर घर में कचरा उठाव प्रतिदिन सुनिश्चित हो इसके लिए  “आर एफ आई डी ” प्रत्येक घर में लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जिससे निगम क्षेत्र के नागरिकों को प्रतिदिन कचरा उठा हो सके ये सुनिश्चित करने के लिए ही आज से घर घर में निगम के द्वारा “आर एफ आई डी ”  लगाया जा रहा है. जिससे घर घर कचरा उठाव के लिए कार्यरत एजेंसी के द्वारा किए जा रहे कचरा उठाव कार्य का निगरानी किया जा सके. इससे स्वछता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाएगा, इसके लिए ए एन एस आई टी के द्वारा “आर एफ आई डी ” लगाने का कार्य किया जा रहा है. बता दें कि जिनके द्वारा रांची , गुमला , मधुपुर, फुसरो में लगाने का काम किया हुआ है वहीं एजेंसी यहां भी लगा रही है. इस उपकरण को लगाने के लिए प्रत्येक घर जाकर नाम और मोबाइल नंबर के माध्यम  से जोड़ने का कार्य किया जाता है. नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश के द्वारा नागरिकों से अपील किया गया है कि जल्द से जल्द सभी लोग इस उपकरण का अधिष्ठापन अपने घर के बाहर करा ले जिस से सफाई से जुड़ी कार्य को और भी बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed