SSC परीक्षा कराने वाली कंपनी ने इस बड़े यूट्यूबर पर किया 2.5 करोड़ का केस,


Delhi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परीक्षाएं कराने वाली कंपनी ने देश के एक बड़े यूट्यूबर पर ₹2.5 करोड़ का केस किया है. Eduquity Technologies नाम की इस कंपनी ने दिल्ली में यूट्यूबर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. अब ये मामला कोर्ट में है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है. बताया गया है कि यूट्यूबर नितीश राजपूत ने अपने एक वीडियो में SSC के टेंडर और कंपनी के चयन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने यह जानकारी RTI (सूचना का अधिकार) से मिले दस्तावेजों के आधार पर दी थी. अब इसी मामले को लेकर कंपनी ने नितीश राजपूत पर 2.5 करोड़ का केस कर दिया है.यूट्यूबर नितीश राजपूत ने वीडियो हटाने से इनकार कर दिया है. मनी कंट्रोल के अनुसार, राजपूत का कहना है कि उनका एनालिसिस सत्यापित सार्वजनिक रिकॉर्ड पर आधारित है. यह कई परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की चिंताओं को सामने लाता है. नितीश राजपूत एक मशहूर यूट्यूबर हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 47 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं. 4 अक्टूबर 1989 को यूपी के सुल्तानपुर में जन्मे नितीश राजपूत ने गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है. उनके पिता एक ISP फर्म चलाते थे, और उनकी मां हाउसवाइफ थीं. उन्होंने अपना बचपन रुद्रपुर में बिताया, और फिर उनका परिवार दिल्ली चला गया.




