टूट गया सीजफायर, हमास पर भड़के इजरायल ने गाजा में बरसाए बम,नेतन्याहू ने हमले का दिया आदेश

0
Advertisements
Advertisements

इजरायल: इजरायल और हमास के बीच चल रहा सीजफायर समझौता टूट गया है। इजरायल ने एक बार फिर गाजा में भीषण हवाई हमले किए हैं। इजरायल की ओर से किए गए इन हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई है। गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने हवाई हमले की जानकारी दी है। हमले से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गाजा पर शक्तिशाली हमले करने का आदेश दिया था।इजराइल ने गाजा में हमले करने के अपने फैसले के बारे में अमेरिका को सूचित कर दिया था. एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि हमास के लड़ाकों ने पहले इजराइली बलों पर हमला किया.

रक्षा मंत्री की टिप्पणी के तुरंत बाद, गाजा नागरिक रक्षा ने बताया कि गाजा शहर के अल-सबरा इलाके में एक इजराइली हवाई हमला हुआ, जिसमें कम से कम तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई. दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक अन्य हमले में दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोग मारे गए. इस बीच, अल शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सलमिया ने कहा कि उत्तरी गाजा में चिकित्सा सुविधा के पास कम से कम तीन विस्फोट सुने गए.

इस बीच हमास ने इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए इजरायली सैनिकों पर हमले की जिम्मेदारी से इनकार किया है। हमास ने  संघर्ष विराम बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है। अक्टूबर 2023 में जंग शुरू होने के बाद से इजरायल और हमास के बीच जंग में 68 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने गाजा में हमले करने के अपने फैसले के बारे में अमेरिका को सूचित कर दिया था। एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि हमास के आतंकवादियों ने पहले इजरायली बलों पर हमला किया था। राफा क्षेत्र में तैनात इजरायली सैनिकों पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से हमला हुआ था। हमले के बाद, इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि हमास को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।इससे पहले, दोनों पक्षों में तब तनाव बढ़ गया था, जब नेतन्याहू ने कहा था कि हमास की ओर से रातो-रात लौटाए गए एक बंधक के अवशेष, लगभग दो साल पहले इजराइली सैनिकों द्वारा गाजा में बरामद किए गए एक बंधक के शव के हैं।नेतन्याहू ने अवशेषों की वापसी को अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्ध-विराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया, जिसके तहत हमास को सभी इजरायली बंधकों के शवों को जल्द से जल्द लौटाना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed