जमशेदपुर में ज्वेलर्स पर बढ़ती लूट-चोरी की वारदातों से सर्राफा बाजार सहमा,

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के कई इलाकों के ज्वेलरी बाजार में चोरी और लूट की बढ़ती वारदातों ने सर्राफा व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना दिया है. लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारी सकते में हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि जिला पुलिस ने ज्यादातर मामलों का त्वरित उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया. इसके बावजूद हाली में हुई घटनाओं ने व्यापारियों की सुरक्षा चिंता को और बढ़ा दिया है.नव वर्ष के आगमन के साथ शहर में उत्साह और रौनक का माहौल बनने लगा है. पर्यटकों और खरीददारों की बढ़ती आवाजाही के बीच आशंका है कि अपराधी तत्व मौका पाकर किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने शहर के ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में डीएसपी की टीम ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश द्वार की सुरक्षा, इमरजेंसी अलार्म, लॉकर्स की सुरक्षा व्यवस्था और गार्ड की तैनाती जैसे बिंदुओं की जांच की. जहां भी तकनीकी खामियां या लापरवाही पाई गई, वहां सुधार के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या संभावित खतरे की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई संभव हो सके. दुकानदारों को यह भी सलाह दी गई कि भीड़ के वक्त विशेष सतर्कता बरतें और ग्राहकों की आवाजाही पर नजर रखें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed