मालखाना का चार्ज देने रांची से आए सब इंस्पेक्टर का मिला शव, आरआईटी पुलिस कर रही है जांच

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान से शनिवार की सुबह आरआईटी थाना में पूर्व में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह (58 वर्ष) का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने पर पहुंची आरआईटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण सिंह का शव मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे से बरामद किया गया है. वे रांची से यहां मालखाना का चार्ज देने आए थे. बताया जाता है कि अरुण कुमार सिंह पूर्व में आरआईटी थाने में ही पदस्थापित थे और अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव होने की सूचना दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed