अमलगम स्टीलकर्मी का शव गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के तालाब के रास्ते में मिला, पुलिस जुटी जांच में

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela:- प्रखंड कार्यालय के बगल के तालाब के रास्ते पर रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का लाश मिला है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को सूचना दी है. जिसके बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान मृतक की जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर आनंद कुमार, पिता हलदर प्रसाद चौधरी निवासी सी. निर्मल महतो पथ, छोटा गम्हरिया के रूप में हुई है. बताया गया कि मृतक अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड के एसएमएस विभाग में कार्यरत था. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही रो-रो कर बेहाल हो गए. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला हत्या का है या किसी हादसे का परिणाम है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed