ट्रेलर की टक्कर बाइक सवार युवकों के सिर धड़ से अलग होकर 50 मीटर दूर जा गिरे
Advertisements

Advertisements

यूपी: यूपी के आजमगढ़ में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी थी कि दोनों युवकों की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उनके सिर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे. जिसने भी मंजर देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. इस हादसे के चलते कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पूर्व ग्राम प्रधान संतोष यादव उर्फ गुड्डू और उसके मित्र संदीप यादव के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
Advertisements


Advertisements


