देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम

0
Advertisements
Advertisements

अहमदाबाद: आतंकवाद के खिलाफ गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गांधीनगर के अडालज से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी आतंकी गतिविधियों से जुड़े थे और उनका कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISIS से भी मिला है।गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को अडालज में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने की सूचना मिली थी। मुखबरी के आधार पर ATS ने इलाके में छापेमारी की, जिसके बाद 3 आरोपियों को धर दबोचा गया।शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए 2 आतंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, तीसरा आतंकी हैदराबाद का निवासी है। यह तीनों मिलकर देश की कई जगहों पर आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। तीनों आतंकी हथियार लेने के लिए गुजरात पहुंचे थे।Gujarat ATS ने बताया है कि आज दोपहर 1 बजे Press Conference कर गिरफ्तारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए तीनों आतंकियों के पीछे एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी जड़ें पाकिस्तान और सीरिया तक फैली हो सकती हैं। इस बीच, एटीएस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों NIA और IB को भी सूचना दे दी है। सभी एजेंसियां मिलकर अब इन आतंकियों के डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाल रही हैं।एटीएस को छापे के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें मोबाइल और लैपटॉप से मिले Encrypted Chats, भारत के धार्मिक और सरकारी स्थलों के नक्शे, विस्फोटक सामग्री खरीदने की ऑनलाइन कोशिशें, विदेशी नंबरों से हुई कॉल रिकॉर्डिंग शामिल हैं। इन सबूतों से साफ है कि आरोपी देश में धार्मिक तनाव बढ़ाने और आतंक का माहौल फैलाने की साजिश कर रहे थे। Gujarat ATS की इस कार्रवाई ने न केवल एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया बल्कि इसने देश की सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता भी साबित कर दी है। यह गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर चौकस हैं और किसी भी आतंकी संगठन को देश की शांति भंग नहीं करने दी जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed