आदित्यपुर में नही थम रहा चोरों का आतंक , आरआईटी थाना क्षेत्र के बाला जी हनुमान मंदिर से से दान पेटी की हुई चोरी

Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आरआईटी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। बता दें कि आदित्यपुर -2 के रोड न० 32 स्थित रायडीह बस्ती के बाला जी हनुमान मंदिर में रखे दान पेटी को ही चोर ले कर बीती रात फरार हो गए। बताया जाता है कि दान पेटी में तकरीबन आठ-दस हजार रुपये भी थे।
हालांकि ये पहली घटना नही है इससे पहले भी भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर लगाये गए पीतल के नाग को भी चोर ले गए थे। दान पेटी की चोरी भी एक बार और पहले हो चुकी थी। मंदिर के समिति के लोग और पूरे इलाके के लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है लेकिन चोरो के आतंक से लोग परेशान हो चुके है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

You may have missed