जुगसलाई में छेड़छाड़ को लेकर तनाव, सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार राम टेकरी रोड मोहल्ला में मंगलवार को एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक युवक द्वारा एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ किए जाने पर विवाद बढ़ गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती के साथ छेड़छाड़ के विरोध में लोगों ने युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने आसपास के घरों पर हमला कर दिया। घटना के बाद दुकानों के शटर गिरने लगे और रास्ते पर मौजूद लोग भय में दिखे।

स्थिति बिगड़ते देख जुगसलाई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और माहौल को नियंत्रित करने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल इलाके में तनाव कम है, लेकिन प्रशासन सतर्क है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर : होली पर शहर में पुलिस की कड़ी निगरानी, सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed