तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप


पटना: पटना के पोलो रोड में दूसरे चरण के मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके साथ सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से पूछा कि चुनाव में भाजपा शासित प्रदेशों से ही सुरक्षा बल क्यों बुलाई गई। 208 कंपनियां भाजपा शासित राज्य की लगाई गई हैं। 68% पुलिस ऑबजर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं। तेजस्वी ने सवाल पूछा कि बंगाल तमिलनाडु झारखंड की पुलिस क्यों नहीं मंगवाई गई।तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमलोग विकास की बात कर रहे हैं। पीएम कट्टे की। पता नहीं वो कौन सा वेब सीरीज देख रहे हैं। पीएम ने आपराधिक छवि के लोगों के साथ मंच साझा किया। सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा से एयरपोर्ट पर मिले और पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने अनंत सिंह, हुलास पांडेय जैसे बाहुबलियों के लिए भी प्रचार किया।तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने सबसे अधिक 171 सभाएं की हैं। कोई ऐसा जिला, ब्लॉक नहीं बचा जहां हम नहीं गए। लोगों का मूड बदलाव का है। 20 साल पुरानी सरकार को बदलना है। 20 साल राज करने के बाद भी एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे पीछे किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे है। बिहार में 2 उप मुख्यमंत्री हैं, उनसे हमने सदन में पूछा कि, बिहार किस चीज में आगे है। वो बता दो। दोनों में से कोई नहीं बता पाया। 14 तारीख को हमारी सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में बिहार आगे बढ़ेगा।तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों से 208 पुलिस कंपनियां बिहार भेजी गई हैं.तेजस्वी ने सवाल किया कि भाजपा शासित राज्यों यूपी, गुजरात, असम, राजस्थान, मेघालय, गोवा, उत्तराखंड से पुलिस लाई गई है, लेकिन झारखंड और बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों की पुलिस क्यों नहीं आई? क्या बिहार की सुरक्षा अब बाहर की पुलिस करेगी?”उन्होंने यह भी कहा कि हर जगह सीसीटीवी बंद मिल रहा है. चुनाव आयोग बताएं, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. क्या ये सब जानबूझकर किया जा रहा है ताकि बेईमानी छिपाई जा सके?
आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 20 साल से जो लोग राज कर रहे हैं, उन्होंने बिहार को देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्यों में खड़ा कर दिया. सबसे ज्यादा पलायन, सबसे ज्यादा गरीबी, और सबसे ज्यादा बेरोजगारी बिहार में है. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “दो-दो बेकार के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन जनता के लिए कोई काम नहीं हुआ.”तेजस्वी ने समस्तीपुर और सरायरंजन की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि वहां कैसे पर्चियां फेंकी गईं, प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. सब कुछ चुनाव आयोग की आंखों के सामने हो रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं.




