रोहिणी के साथ बदसलूकी पर भड़के तेज प्रताप,पार्टी ने NDA सरकार को दिया ‘नैतिक समर्थन’

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में हुई टूट के बाद उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्या का समर्थन किया है। तेज प्रताप रविवार को खुलकर रोहिणी के पक्ष में उतर आए। बहन के साथ राबड़ी आवास में हुई बदसलूकी पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि अगर पिता (लालू यादव) इजाजत दें, तो वे सभी जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे। तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी नसीहत देते हुए कहा कि बहन के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए था।तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार से काफी नाराज दिखे। उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, “जल्द ही रोहिणी दीदी से अनुरोध करूंगा कि वे हमारी पार्टी (जनशक्ति जनता दल) की राष्ट्रीय संरक्षक की जिम्मेदारी स्वीकार करें।”तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने बिहार की NDA सरकार को ‘नैतिक समर्थन’ देने का ऐलान किया है. इसके अलावा राजनीतिक रूप से दिलचस्प फैसला यह रहा कि JJD ने लालू यादव की बेटी और तेज प्रताप की बहन रोहिणी आचार्य को पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बनने का ऑफर दिया है. पार्टी की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है.

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने बताया कि मीटिंग के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा, “मैं जल्द ही रोहिणी दीदी से रिक्वेस्ट करूंगा कि वह हमारी पार्टी की राष्ट्रीय संरक्षक बनें.”तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल इस बार 44 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, हालांकि वो अपना खाता भी नहीं खोल सकी. तेज प्रताप ने अपनी पार्टी की हार पर कहा कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है.उन्होंने आगे लिखा कि ये जयचंदों की करारी हार है. हमने पहले ही कहा था कि इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस खत्म हो जाएगी, और आज कहने की जरूरत नहीं है, साफ-साफ दिख भी गया है. मैं तो हारकर भी जीता हूं, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रोहिणी आचार्या शनिवार को रोते हुए पटना से दिल्ली चली गईं। रविवार को दिल्ली में मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू, मां राबड़ी और सभी बहनें उनके साथ हैं। उन्होंने सिर्फ अपने भाई (तेजस्वी) से नाता तोड़ा है। अब लालू परिवार से पूर्व में बेदखल किए जा चुके तेज प्रताप भी अपनी बहन के साथ आ गए हैं, तो तेजस्वी यादव अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं।तेज प्रताप यादव ने जिन जयचंदों को जमीन में दफन करने की बात कही है, उनका इशारा तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव से है। अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप की बात सार्वजनिक होने के बाद आरजेडी और लालू परिवार से निकाले गए तेज प्रताप ने कई मौकों पर जयचंद का जिक्र किया था। हाल ही में चुनाव के दौरान एक वीडियो में वह तेजस्वी के साथ रहे संजय यादव को जयचंद कहते हुए नजर आ रहे थे, जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed