टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए इस जीत की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स जिन्होंने 127 रनों की नाबाद पारी खेली।इस जीत के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रोने लगीं। वहीं इस जीत की सुपरस्टार जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अपने जज्बातों को अपने आंसुओं के साथ बयां किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारत ने इससे पहले सबसे बड़ा लक्ष्य 265 रन का महिला वनडे में हासिल किया था। आज भारत ने अपना ही नहीं महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर लिया।फाइनल में अब भारत का सामना 2 नवंबर को नवी मुंबई में ही साउथ अफ्रीका से होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन का विशाल स्कोर बनाया था। भारत ने यह लक्ष्य 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जेमिमा के साथ अमनजोत कौर 8 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  फाइलेरिया की दवा खाने के बाद 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, गड़चिरोली में मचा हड़कंप; 4 जिला अस्पताल रेफर

Thanks for your Feedback!

You may have missed