सोनारी खुंटाडीह का तनिष्क दो दोस्तों के साथ गया था स्नान करने, डूबने से हो गई मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी खुंटाडीह का रहनेवाला तनिष्क (15) अपने दो दोस्तों के साथ दोमुहानी नदी में स्नान करने के लिए गया हुआ था. इस बीच उसकी डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद उसके दोस्तों ने शुक्रवार की रात परिवार को लोगों को नहीं बताया था. सुबह जब नदी किनारे साइकिल और कपड़ा दिखा तब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली थी. इसके बाद गोताखोरों को लगाया गया, लेकिन शव मानगो से बरामद किया गया. तनिष्क के बारे में बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की रात दो दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए साइकिल से गया हुआ था. इसके बाद वह घर पर नहीं लौटा. तनिष्क के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी. शनिवार को नदी किनारे उसकी साइकिल देखी और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर उसकी तलाशी शुरू की थी. इस बीच उसका शव मानगो नदी के पास मिला. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed