नगर परिषद पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सूर्यदेव प्रसाद को निर्वाचित घोषित किया गया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नोखा (रोहतास) :- नोखा प्राथमिक साख समिति पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सूर्यदेव प्रसाद को निर्वाचित घोषित किया गया है ।इसकी जानकारी देते हुए वीडियो रामजी पासवान ने कहा कि नगर परिषद प्राथमिक साख समिति अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्य चुनाव मैदान में थे। जिनमें की सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपने मत का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें सूर्यदेव प्रसाद ने मंगलेश्वर तिवारी को 516 मतों से पराजित किया। इसमें सूर्यदेव प्रसाद को 884 मत मिले तो मंगलेश्वर तिवारी को महज 368 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जिसमे 516 मतों से सूर्यदेव प्रसाद 1252 मतों की गिनती की गई 45 मत अवैध घोषित किया गया। बताते चलें कि नगर परिषद प्राथमिक साख समिति पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधन चौधरी स्मारक उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोसायटी के सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष का चुनाव किया। वीडियो रामजी पासवान ने बताया कि कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध कर दिया गया। जिनमें की सभी कार्यकारिणी के सदस्य को प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय में दिया गया और जीते हुए पैक्स अध्यक्ष पद का भी प्रमाण पत्र दिया गया है। मौके पर सुमन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, सहित कई कर्मी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
See also  मैराथन दौड़ में बिहार के रोहतास जिले की बेटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम

Thanks for your Feedback!

You may have missed