छठवें दिन भी जारी रहा सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का जलवा


Mumbai: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड के बाद भी फिल्म का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद अब बुधवार के दिन फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।बॉर्डर 2’ ने लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार से लेकर सोमवार/26 जनवरी तक) पर 180 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्किंग डे शुरू होते ही मंगलवार को कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन 19.50 करोड़ के आसपास की कमाई यह बताती है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज अभी भी बरकरार है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो पांच दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने 199.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बुधवार के दिन भी अपनी ये पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखती है या नहीं।बॉर्डर 2′ का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है और ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म अपने बजट को वसूल चुकी है और अब सुपरहिट होने की तैयारी में है। ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को देखते हुए मेकर्स की तरफ से ‘बॉर्डर 3’ का भी ऐलान कर दिया गया है। बात अगर ‘बॉर्डर 2’ की करें, तो इसे काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह लीड रोल में हैं। ये साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।Border 2 आज घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है और ऐसे में ये कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।




