शाह रुख की इस चीज से सुहाना को होती थी चिढ़, अब पिता की राह पर चलकर कर रही हैं वही काम…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- सुहाना खान बॉलीवुड की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने बीते साल द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया है और अपने पिता शाह रुख खान की तरह ही एक्टिंग में अपना करियर बनाया है। एक्ट्रेस आज यानी 22 मई को अपना 24वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। जब सुहाना खान छोटी थीं तो उन्हें अपने पिता की एक चीज से काफी चिढ़ थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बॉलीवुड में स्टार किड्स का जिक्र हो और उसमें शाह रुख खान की लाडली सुहाना खान का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। सुहाना बी टाउन की फेमस स्टार किड्स में से हैं और वह अपने पिता की तरह ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस भी सुहाना को काफी पसंद करते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं।

साल 2023 सुहाना खान के लिए काफी अच्छा रहा। बीते साल उन्होंने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। हालांकि, क्या आप जानते हैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर एक्टिंग में अपना करियर बनाने वाली सुहाना को कभी अपने पिता का स्टारडम बिल्कुल पसंद नहीं था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था। चलिए जानते हैं आखिर इसकी वजह क्या थी।

शाह रुख की इस चीज से चिढ़ती थीं सुहाना

22 मई को अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली एक्ट्रेस सुहाना खान ने साल 2018 में वोग मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भले ही वह अब लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन जब वह छोटी थीं, तो उन्हें यह चीज बिल्कुल पसंद नहीं थी।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

लाइमलाइट मिलने की वजह से उन्हें लगता था कि उनकी लाइफ बाकी लोगों से बहुत अलग है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने पिता की स्टारडम भी पसंद नहीं था और वह किंग खान को मिलने वाली अटेंशन से काफी चिढ़ती थीं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed