King में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी सुहाना खान


मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म किंग का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. पहली बार पापा और बेटी की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएगी. इस फिल्म से शाहरुख खान का लुक सामने आ गया है और वो जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए हैं. फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी एक्शन करती नजर आएंगी इसके लिए खुद किंग खान बेटी को ट्रेनिंग दे रहे हैं.दुबई में डैन्यूब के एक इवेंट में शाहरुख खान और फराह खान ने हिस्सा लिया। इसी इवेंट के दौरान फराह खान ने बताया कि किंग के लिए शाहरुख खान पर्सनली अपनी बेटी सुहाना को एक्शन सीन्स के लिए ट्रेन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फराह खान का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में फराह खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तारीफ कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने सुहाना खान के बारे में बात की और कहा कि सुहाना खान बहुत ज्यादा हार्डवर्किंग हैं। फराह खान ने कहा, “सुहाना बहुत हार्ड वर्किंग हैं। वो अब किंग में नजर आएंगी। मुझे पता है आप (शाहरुख) उन्हें एक्शन के लिए खुद ट्रेन कर रहे हैं।”सुहाना खान की बात करें तो उन्होंने द आर्चीज (2023) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, द आर्चीज को बहुत पसंद नहीं किया था। इस फिल्म में सुहाना के साथ अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंदा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। किंग सुहाना का दूसरा प्रोजेक्ट होगा।किंग की बात करें तो इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। शाहरुख खान की फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। फैंस को टीजर में शाहरुख खान का लुक काफी पसंद आया है।




