जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया ।छात्राओं ने ग्रामीणों के बीच नुक्कड़ नाटक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा सरकारी योजनाओं जैसे – जननी एवं बाल सुरक्षा योजना ,मैया सम्मान योजना, आयुष्मान भारत ,सर्व शिक्षा अभियान ,कौशल भारत – कुशल भारत आदि योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।
साथ ही ग्रामीण महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। तथा बच्चों के बीच स्टेशनरी – पेंसिल ,कलर ,इरेज़र आदि का वितरण किया गया।
सभी कार्यक्रमों में राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मेनका जी,वार्ड सदस्य रमेश दास ,पूर्व मुखिया श्रीमती लक्ष्मी ,समाज सेवक कार्तिक पात्रों तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति एनएसएस ऑफिसर डॉ डी पुष्प लता ,डॉ सुनीता कुमारी एवं डॉ छगनलाल अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गम्हरिया में होली के दिन महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed