पर्व से पहले सख्ती का ऐलान, गड़बड़ी फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर

0
Advertisements
Advertisements

कोवाली : रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचलाधिकारी निकिता बाला, जादूगोड़ा इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में प्रशासन ने अखाड़ा कमिटी से पूजा और जुलूस को लेकर सुझाव लिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में विजय बजरंग अखाड़ा के सदस्यों ने 28 मार्च को जुलूस के दिन रँकिनी मंदिर के पास पूर्व की तरह बेरिकेडिंग करने की मांग रखी। इसके साथ ही हल्दीपोखर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, मेडिकल टीम की व्यवस्था और जुलूस मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की बात भी कही गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी सौहार्द का प्रतीक हैं और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन ने निर्देश दिया कि जुलूस में कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में शामिल न हो और न ही किसी प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के बाद समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, विभिन्न पंचायतों के मुखिया व पूर्व मुखिया, और विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर के अध्यक्ष संतोष मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed