विकास योजनाओं में देरी पर सख्ती, समय पर काम पूरा करने का सख्त निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त मनीष पासवान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी-एमएलए फंड और सीएसआर से संचालित योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई. इस दौरान पुल-पुलिया निर्माण, पहुंच पथ, पीसीसी सड़क, पेयजल और जलापूर्ति योजनाएं, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, सौंदर्यीकरण और लाइटिंग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ योजनाएं निर्धारित समय के बाद भी पूरी नहीं हो पाई हैं, जिस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं को कार्ययोजना बनाकर तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में कहा गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय बनाए रखते हुए सभी कार्यों को समय पर धरातल पर उतारा जाए. साथ ही संवेदकों की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया. नीति आयोग फंड से स्वीकृत 200 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई और कार्य पूर्ण होने के बाद एजेंसियों को नियमानुसार भुगतान करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के सौंदर्यीकरण, टाइलिंग, लाइटिंग, रीडिंग कक्ष और शौचालय निर्माण जैसे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

डीएमएफटी मद से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए स्वीकृत योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने सभी विभागीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे योजनाओं की नियमित निगरानी करें और कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर नागरिकों को लाभ पहुंचाएं. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed