पोटका में सरकारी जमीन पर सख्ती: 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का आदेश, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला ने प्रखंड के तुड़ी मौजा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है। आदेश में अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सीओ ने बताया कि तुड़ी मौजा की सरकारी जमीन पर कई लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। रंजीत मिश्रा द्वारा 80 डिसमिल, मनोज सिंह द्वारा 0.1 डिसमिल और संजय मार्डी द्वारा 4 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण किया गया है।

इसके अलावा जमशेदपुर रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने खाता नंबर 190, प्लॉट नंबर 817 में हॉट मिक्स प्लांट स्थापित किया है।

इन सभी के खिलाफ जेपीएलई के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रशासन की ओर से नोटिस देने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

अंचलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि 15 दिनों के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।

Advertisements
See also  खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का कड़ा रुख, कहा– यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Thanks for your Feedback!

You may have missed