जागृति मैदान में 25 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन बनाए जाने के विरोध में जन जागरण अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जागृति मैदान सहित आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी खेल के मैदानों को बचाने एवं जागृति मैदान में 25 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन बनाए जाने के विरोध में जन जागरण अभियान के तहत आज पटेल चौक (आकाशवाणी के निकट) के निकट नुक्कड़ सभा का आयोजन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में किया गयाl

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नुक्कड़ सभा के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम की आम जनता नगर निगम के माननीय मेयर, माननीय डिप्टी मेयर और माननीय सभी सम्मानित पार्षद गण से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जागृति मैदान के मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध करती है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन बच्चों और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य हेतु मैदान बचाना चाहते हैं और कौन कार्यालय बनाने के पक्षधर हैंl वक्ताओं ने कहा कि वैसे जनता सब जानती है और जनता सिर्फ नगर निगम बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रही हैl

वक्ताओं ने नगर निगम के कुछ माननीय पार्षद द्वारा जागृति मैदान में कार्यालय बनाए जाने के समर्थन में दिए गए बयान पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया हैl वक्ताओं ने कहा कि पाक के नाम पर पहले ही नगर निगम द्वारा कई खेल मैदानों को समाप्त कर दिया गया हैl

नुक्कड़ सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही स्थानीय विधायक सह माननीय मंत्री चंपई सोरेन और जिले के प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मिलकर नगर निगम के जनविरोधी क्रियाकलापों से उन्हें अवगत कराया जाएगाl साथ ही एक-दो दिनों में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को आम जनता 1000 पोस्टकार्ड भेजकर जागृति मैदान बचाने का अनुरोध करेगीl
नुक्कड़ सभा को एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, एस डी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, देव प्रकाश, विभास चौधरी, अधिवक्ता विनोद कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, फुलेश्वर शाह, बीडी पांडे, बैजू यादव, संजय शर्मा, मिथिलेश कुमार झा, संजय कुमार, शैलेंद्र कुमार ने भी संबोधित कियाl

Advertisements

You may have missed