समंदर से तूफान, हिमालय से शीत लहर,अगले सात दिन उत्तर से दक्षिण तक कुदरत का कहर


दिल्ली : भारत में मौसम का मिजाज अगले सात दिनों में पूरी तरह बदलने वाला है. एक ओर उत्तर भारत में शीत लहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा, तो दूसरी ओर दक्षिण भारत में समुद्र से उठे तूफान का असर दिखेगा. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान लगातार गिर रहा है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और अगले सप्ताह में इसमें 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है. कश्मीर घाटी में तापमान पहले से ही शून्य से 4 डिग्री नीचे है और शुष्क मौसम के बीच रातें और ठंडी होंगी. हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है, जिससे मैदानी राज्यों में ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं. मौसम विभाग ने पंजाब और पश्चिमी यूपी में शीत लहर की चेतावनी जारी की है.दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान लगातार गिर रहा है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और अगले सप्ताह में इसमें 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है. कश्मीर घाटी में तापमान पहले से ही शून्य से 4 डिग्री नीचे है और शुष्क मौसम के बीच रातें और ठंडी होंगी. हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है, जिससे मैदानी राज्यों में ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं. मौसम विभाग ने पंजाब और पश्चिमी यूपी में शीत लहर की चेतावनी जारी की है.बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘सेंयार’ तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है. अंडमान-निकोबार में 27 से 29 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश और 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया गया है. तटीय इलाकों में समुद्र में उथल-पुथल रहेगा, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.




