हजारीबाग में यज्ञ जुलूस पर पथराव और आगजनी: जीटी रोड जाम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड स्थित झुरझुरी गांव में रविवार देर रात यज्ञ जुलूस के दौरान दो पक्षों में तनाव फैल गया। नगर भ्रमण के दौरान जुलूस जैसे ही तरबेचवा स्थित मस्जिद के पास पहुंचा, पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही नगर भ्रमण में शामिल लोगों के समर्थन में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने इलाके में आगजनी भी की। घरों में रखे पुआल और अन्य सामानों को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि, आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के विरोध में नाराज लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर रात तक पुलिस और प्रशासन की मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया जा सका।

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भ्रामक जानकारी न फैले। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद की शुरुआत डीजे पर बज रहे गाने को लेकर हुई थी, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और शांति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed