अंबानी परिवार के लवीश पार्टी में धमाका करने के लिए रवाना हुए सितारे..क्रूज में होगी पार्टी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- अंबानी परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है। एक बार फिर सितारों से सजी महफिल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलने वाला है। ये जश्न भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए रखी गई है। दोनों जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, ऐसे में शादी से पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे और होने वाली बहू के लिए एक और ग्रैंड पार्टी की तैयारी की है। जहां पहले अंबानी फैमिली ने मार्च की शुरुआत में गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका के लिए ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया था तो वहीं इस बार अब विदेश में क्रूज पर होने वाले दुल्हा-दुल्हन की सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन पार्टी होस्ट की जा रही है। वहीं इस पार्टी में शामिल होने के लिए तमाम सितारे मुंबई से इटली के लिए भी रवाना हो चुके है। देखिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल।

Advertisements
Advertisements

एयरपोर्ट पर सबसे पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ स्पॉट किए गए। आलिया और रणबीर अंबानी के हर फंक्शन में शामिल होते हैं। रणबीर की तो अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से गहरी दोस्ती भी है। ऐसे में वह अंबानी के हर फंक्शन में सबसे पहले शिरकत करते हैं। इस बार भी वह अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर इटली के लिए रवाना होने से पहले स्पॉट किया था।

See also  सलमान खान की 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा...

सलमान खान 

सलमान खान भी अंबानी की पार्टी में धूम मचाने के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान भाईजान व्हाइट शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

रणवीर सिंह 

रणवीर सिंह भी अनंत-राधिका के फंक्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि इस पार्टी के लिए उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट होने की वजह से उनके साथ शामिल नहीं हो पाएंगी।

एम एस धोनी 

क्रिकेटर एमएस धोनी भी अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी धोनी संग इटली के लिए रवाना हुए हैं। धोनी को उनकी फैमिली संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Thanks for your Feedback!

You may have missed

WhatsApp us