श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सोमवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह रंगोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस रंगोत्सव में सभी विभागों के विद्यार्थी, सहायक प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह द्वारा विद्यार्थियों के बीच रंग-गुलाल उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली हर्षोल्लास, आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो मन के वैमनस्य को दूर कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो भी मौजूद रहे उन्होंने होली संदेश देते हुआ कहा कि, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम, भाईचारा और एकता के रंग में रंगने का पर्व है। यह त्योहार हमें हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति से जोड़ता है और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करता है। मैं कामना करता हूं कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।”

होली मिलन समारोह में विद्यार्थियों की विशेष धूम देखने को मिली। रंग-बिरंगे चेहरों के साथ विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. याहया मजूमदार, सभी विभागों के विद्यार्थी, सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के सफल एवं उल्लासपूर्ण आयोजन में डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. जे. राजेश, एचआर प्रमुख रविकांत तथा अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed