चक्रधरपुर में शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष प्रशिक्षण, छात्रों के कल्याण पर जोर

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय आंतरिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय था – “छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना”। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ संसाधन सेवी संजय कुमार प्रधान, बासुदेव महतो, प्राचार्य प्रशांत तिवारी, प्रशिक्षण नोडल अधिकारी जगदीश जामुदा, सहायक शिक्षिका संगीता कुमारी और प्रमोद कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पाठ्यक्रम में तनाव प्रबंधन, योगाभ्यास और आत्म-देखभाल जैसी गतिविधियों को शामिल करना जरूरी है। संसाधन सेवियों ने कहा कि स्कूलों में समावेशी और सुरक्षित वातावरण होना चाहिए, ताकि छात्र अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर सकें।

कार्यक्रम में मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों की पहचान के तरीकों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि ऐसे छात्र अक्सर शिक्षकों से दूरी बना लेते हैं, आंख मिलाकर बात नहीं करते और खेल-कूद या अन्य गतिविधियों में कम रुचि दिखाते हैं।

सकारात्मक माहौल बनाने, मानसिक स्वास्थ्य को पढ़ाई का हिस्सा बनाने और कला व रचनात्मक गतिविधियों जैसे पेंटिंग, ड्रॉइंग, नृत्य और संगीत को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही नियमित काउंसलिंग, शारीरिक और सामाजिक गतिविधियों तथा खुले संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई गई।

कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षिका निधि महतो और शालिनी कुमारी गुप्ता ने किया। अंत में सहायक शिक्षिका इला मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed