सजा सोनाक्षी सिन्हा का घर ‘रामायणा’, देखते ही बन रही हैं खूबसूरती…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक दिन बाद एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब इसी बीच एक्ट्रेस के घर का एक वीडियो सामने आया है जो लाइटों से जगमगा उठा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के बाद अब साल 2024 में बॉलीवुड का एक और कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। बी टाउन का ये कपल कोई और नहीं, बल्कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ही हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब ऑफिशियली एक होने वाले हैं।

लंबे समय से दोनों की शादी की खबर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी करने वाले हैं। यहां तक कि दोनों परिवारों के बीच जश्न की शुरुआत भी हो चुकी है। अब सोनाक्षी सिन्हा के घर की एक वीडियो सामने आई है, जिसे खूबसूरती से सजाया गया है।

लाइटों से जगमगा उठा एक्ट्रेस का घर

सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अब पैपराजी अकाउंट इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी एक्ट्रेस के घर ‘रामायणा’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सोनाक्षी का घर लाइटों से जगमगा उठा है

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

अनोखी होगी एक्ट्रेस की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की वेडिंग काफी अलग होने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने होने वाले पति जहीर इकबाल के घर जाकर रजिस्टर्ड मैरिज करने वाली हैं। इसके बाद उसी दिन मुंबई में दोनों का रिसेप्शन होने वाला है। ये रिसेप्शन बांद्रा में लोकेटेड शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में हो सकता है।

सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में परिवार और दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में अब एक्ट्रेस के फैंस को भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है और वह उन्हें दुल्हन बनते देखने के लिए काफी उत्साहित भी हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed