Sonakshi Sinha बनने जा रही हैं दुल्हन, ‘जहीर इकबाल के साथ लेंगी सात फेरे, जाने डेट…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि वह और जहीर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का कार्ड भी छप गया है। दोनों की शादी कब और कहां होने वाली है जानिए इस बारे में सारी डिटेल्स।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा और तापसी पन्नू के बाद बी-टाउन की एक और खूबसूरत अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा हैं। 37 साल की सोनाक्षी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं।

सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। भले ही दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन उनकी बॉन्डिंग और प्यार भरी तस्वीरें-पोस्ट उनके रिश्ते को जाहिर कर ही देते हैं.

कब शादी कर रहीं सोनाक्षी?

अब खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा सालों तक डेटिंग के बाद जहीर के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की तैयारी में हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दबंग’ एक्ट्रेस सिर्फ 13 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। वह 23 जून को जही के साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगी।

कौन-कौन शादी में होगा शामिल?

कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी मुंबई में ही होगी। शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में मनाया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। साथ ही ‘हीरामंडी’ की पूरी कास्ट भी शिरकत कर सकती है। कपल की शादी का कार्ड भी बन गया है, जिसे एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है और उस पर लिखा है- ‘अफवाहें सच है”

See also  सोनू सूद ने राजपाल यादव पर सफाई दी: “मैंने नहीं कहा कि उन्हें काम की जरूरत है”

फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा या जहीर इकबाल में से किसी ने भी अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों ने खबरों पर कोई रिएक्शन भी नहीं दिया है।

कौन हैं जहीर इकबाल?

जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। उनका सलमान खान की फैमिली से भी गहरी दोस्ती है। सलमान खान ने ही साल 2019 में जहीर को फिल्म ‘नोटबुक’ से लॉन्च किया था। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म ‘डबल एक्सल’ में काम किया था।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed