सोना देवी विश्वविद्यालय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

0
Advertisements

जमशेदपुर : सोना देवी विश्वविद्यालय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आज भव्य समापन हुआ। 10 दिसंबर से शुरू हुए खेल महोत्सव में प्रतिभागी के रूप में शामिल छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रर्दशन किया। विश्वविद्यालय प्लेग्राउंड में आयोजित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता और नेतृत्व क्षमता का भी परिचय दिया। एकल प्रतिस्पर्धा में इन्होने अपना कौशल दिखाया। योग, रेस, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और वॉलीबॉल जैसे खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को आगामी 20 दिसंबर, 2024 को विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह के दौरान पुरुस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कुलसचिव प्रो.(डॉ.) गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ ने कहा की “जीवन में खेल- कूद का विशेष महत्व है”। यह व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। कुलपति प्रो.(डॉ.) जे. पी. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि “जीतने के लिए हारना जरुरी है”। जीवन में आगे बढ़ने के लिए गतिशील रहना आवश्यक है। सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किये गए इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। इस खेल महोत्सव के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के खेल समिति की संयोजिका  कोमल कुमारी, डॉ.नित नैना, डॉ.नीलमणि कुमार, डॉ. कंचन सिन्हा, डॉ. डोला रॉय,  अर्चना सिंह,  धीरज कुमार शर्मा,  राहुल कुमार शॉ,  किशोर महाकुर,  कृष्णेन्दु दत्ता, माधवी बेहेरा,  श्रद्धा सुमन पांडा,  अनुसुआ रॉय,  सिंगराय सामड,  किशन साह,  पारिजात मांझी, सरस्वती भौमिक,  सोनल कुमारी तथा सोमा पात्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस खेल महोत्सव को सफल बनाने में विद्यार्थी समिति के कौशलेन्द्र यादव, राखी महतो, मानव बेरा, श्रेष्ठ श्रीवास्तव और इनके साथियों का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed