पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन पर एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने दावा किया है कि पलाश ने इंडियन क्रिकेटर को धोखा दिया और एक अनरिलीज़्ड फिल्म के सिलसिले में उनसे 40 लाख रुपये से ज़्यादा की ठगी भी की थी. माने ने महाराष्ट्र के सांगली में एक फॉर्मल शिकायत दर्ज कराई है. माने का दावा है कि वह स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं और मंधाना परिवार के ज़रिए ही उनकी मुलाकात पलाश से हुई थी. 34 साल के माने ने खुलासा किया कि पलाश मुच्छल को नवंबर 2025 में शादी के फंक्शंस के दौरान किसी और महिला के साथ बिस्तर पर रंग रेलियां मनाते हुए पकड़ा गया था. माने ने बताया,“मैं शादी के जश्न (23 नवंबर, 2025) में था जब उसे एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया. भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसे पीटा था. पूरा परिवार चोर है. मुझे लगा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे लिए पूरी तरह उल्टा पड़ गया.”माने ने कहा, ‘जब मैं उनकी मां (अमिता मुच्‍छाल) से पिछले महीने मिला, तो उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का बजट बढ़कर डेढ़ करोड़ रुपये हो गया है। उन्‍होंने मुझे 10 लाख रुपये और निवेश करने को कहा या फिर मुझे मेरी रकम वापस नहीं मिलेगी। उन्‍होंने मुझे ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया और फिल्‍म से बाहर निकालने की धमकी दी। फिर मुझे मजबूर होकर शिकायत दर्ज कराना पड़ी।’माने के मुताबिक शादी खत्‍म होने के बाद मुच्‍छाल परिवार ने उनसे पूरी तरह बातचीत बंद कर दी। उन्‍होंने कहा, ‘शादी खत्‍म करार होने के बाद मुच्‍छाल परिवार ने मुझे सभी जगह से ब्‍लॉक कर दिया। मुझे पता चला कि फिल्‍म के अन्‍य कलाकारों को वेतन नहीं मिला। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशकों द्वारा निर्माताओं को ठगने के बारे में सुना था, लेकिन यह तो सरासर चोरी है।’माने ने यह भी कहा कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए सबूत हैं। उन्‍होंने कहा, ‘मैंने चैट्स, फोन पर बातचीत सहित सभी सबूत अपने पास सुरक्षित रखे हैं, जो मैं पुलिस और मीडिया से शेयर करना चाहता हूं।’विदनयन माने के आरोपों पर पलाश मुच्‍छाल ने इंस्‍टा स्‍टोरी के जरिये जवाब दिया है। मुच्‍छाल ने इंस्‍टा स्‍टोरी पर लिखा, ‘सांगली आधारित विदनयन माने ने सोशल मीडिया पर जो आरोप लगा, मैं बताना चाहूंगा कि यह सभी बेबुनियाद और तथ्‍यात्‍मक रूप से गलत हैं। मेरी साख खाक करने के लिए यह पैतरा अपनाया गया। मेरे वकील श्रेयांश मिठारे सभी कानूनी चीजें तलाश रहे हैं और यह मामला पर्याप्‍त कानूनी तरीके से संभाला जाएगा।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed