सीतारामडेरा प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा ने बहोशी के बाद दम तोड़ा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा आदिवासी प्लस 2 हाई स्कूल (सरकारी स्कूल) में 9वीं की छात्रा कृतिका कुमारी (14) ने शनिवार को स्कूल में चिप्स खाया था. चिप्स खाने के दौरान ही वह बेहोश हो गयी थी बेहोशी की हालत में स्कूल की ओर से उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के क्रम में कृतिका ने दम तोड़ दिया. एमजीएम अस्पताल में पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि कृतिका शनिवार को क्लास रूम में चिप्स खा रही थी. चिप्स खाते-खाते वह बेहोश हो गयी थी. इसके बाद छात्रों ने घटना की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी. शिक्षक उदित नारायण अपने दो शिक्षकों के साथ उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे. यहां पर डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की. इसके बाद मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रांची में 11 से 13 मार्च तक आयोजित होगी नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26

Thanks for your Feedback!

You may have missed