कैरव गांधी की सकुशल वापसी पर सिंहभूम चैम्बर ने पुलिस प्रशासन को दी बधाई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  शहर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की सकुशल घर वापसी पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, भा.पु.से. एवं सिटी पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा दिखाई गई सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर जैसे शांतिपूर्ण शहर में इस प्रकार की घटनाएं व्यवसायियों और उद्यमियों के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा करती हैं, क्योंकि अक्सर अपराधियों के निशाने पर यही वर्ग रहता है, ऐसे में पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा कैरव गांधी अपहरण कांड में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा, जिससे आगे इस तरह की वारदातों की पुनरावृत्ति न हो। चैम्बर ने व्यवसायियों और उद्यमियों से अपील की कि वे ऐसी घटनाओं से घबराएं नहीं और निडर होकर अपना व्यापार करें, साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने कार्यस्थल के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा गोपनीय तरीके से की गई कार्रवाई अत्यंत सराहनीय रही, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप कैरव गांधी की सकुशल घर वापसी संभव हो सकी। इस अवसर पर महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, सचिव भरत मकानी, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, दीपक चेतानी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed