म्हारो श्याम आयो …से गूंजा श्याम कुंज, भक्तों ने लगाए जयकारे, जोत जलाकर की आराधना, 56 भोग का लगा महाभोग

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: म्हारो श्याम आयो …, झूले पे झूले गजानन जैसे भजनों से रविवार की शाम आदित्यपुर का श्याम कुंज गूंज उठा. अवसर था कार्तिक मास के ग्यारस पर खाटू श्याम प्रभु के दरबार में भक्तों की भीड़ की. जिसमें श्याम प्रभु के भक्तों ने जमकर बाबा के जयकारे लगाए और जोत जलाकर उनकी आराधना की. इस अवसर पर बाबा को 56 भोग का महाभोग चढ़ाया गया. शेरे पंजाब चौक आदित्यपुर स्थित श्याम कुंज श्री श्याम मेडिकल में लगातार भजन संध्या और प्रसाद का कार्यक्रम आयोजन होता आ रहा है. बता दें कि आज इसकी शुरुआत शाम 7.31 बजे बाबा की ज्योत से हुई. वहीं, रात्रि 8.01 बजे से भजन संध्या और रात्रि 8.31 बजे से छप्पन भोग का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. जिसमें बाबा श्याम के सैंकड़ों भक्तों (महिलाएं-पुरुषों) ने हिस्सा लिया. जबकि रात्रि 8.30 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान गायक मनीष अग्रवाल एंड पार्टी के द्वारा श्याम बाबा की स्तुति में भजनों की प्रस्तुति की गई जिसपर भक्त जमकर झूमे. इस श्याम दरबार का आयोजन भक्त सुशील कुमार अग्रवाल, मिलन अग्रवाल और मनीष कुमार अग्रवाल ने किया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष ने मंत्री दीपक बिरुवा से भेंट की, नई जिम्मेदारी पर आशीर्वाद प्राप्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed