श्री श्याम निशान पदयात्रा के लिए जमशेदपुर से खाटू धाम रवाना…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- द्वितीय श्री श्याम निशान पदयात्रा श्री राणी सती मंदिर जुगसलाई जमशेदपुर से खाटू धाम के लिये 12 मई 2024 को जमशेदपुर से प्रारम्भ हुई । यह यात्रा श्याम प्रेमी राहुल शर्मा एक छोटे बच्चे यश कुमार 14 साल का बच्चा जो बचपन से असामान्य है उसके अच्छे स्वास्थ्य की अर्जी बाबा श्याम से लगाई है । यह यात्रा उस बच्चे के नाम कर रहे हैं। 1800 किलोमीटर की यात्रा वह 2 महीने में पूरी करेंगे ,यह उनकी दूसरी यात्रा है इनकी पहली यात्रा पिछले साल इन्होने 55 दिन में पूरी की थी। यात्रा के तीसरे दिन 6० किलोमीटर चलकर रड़गांव काली मंदिर पहुंची है। श्री राणी सती सत्संग समिति,श्री श्याम गुणगान बाल मंडल और श्री श्याम जोत मंडल समिति जुगसलाई के सभी सदस्यों ने बहुत ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ बाबा श्याम को विदाई दी। जमशेदपुर में जगह जगह बाबा का स्वागत किया गया । बाबा श्याम उस बच्चे पर अपनी कृपा बनाए रखें। यात्रा में मुख्य रूप से शामिल बैजू शर्मा,आशीष अग्रवाल, पंकज शर्मा संजय अग्रवाल, छविलाल श्रेष्ठ जितेंद्र धूत, दीपक गोयल,पूनम कुमारी, उर्मिला शर्मा, विहान भारद्वाज रवि पांडे,राजू पारीक, सपन साहू, रितेश गुप्ता, अनु शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश आहूजा मुरारी लाल अग्रवाल और काफी लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  धूमधाम से केंद्रीय रामनवमी कमेटी आयोजित करेगा रामनवमी उत्सव, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा व खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत

Thanks for your Feedback!

You may have missed