मथुरा में मास सुसाइड केस में चौंकाने वाले खुलासे,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन में खप्परपुर गांव में मंगलवार सुबह दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के 5 सदस्य मृत पाए गए. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि परिवार ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पिया था. सुबह देर तक दरवाज़ा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने का दावा कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है.परिवार के मुखिया मनीष ने पहले पत्नी को मूसल से मारा, फिर बच्चों का रस्सी से गला दबाया और अंत में खुद बिजली के तार से करंट लगाकर जान दे दी. मौत के सटीक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा.मनीष का भाई जब सुबह बच्चों को खेलने के लिए आवाज देता रहा और कोई बाहर नहीं आया, तो वह दीवार फांदकर घर में घुसा. दरवाजा तोड़ते ही परिवार के सभी सदस्य कमरे में मृत पड़े मिले. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में मनीष ने इस कदम को अपनी मर्जी बताने के साथ यह भी कहा कि उसने हाल ही में 12 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचा था. महावन की सर्किल ऑफिसर श्वेता वर्मा ने बताया कि मनीष किसी निजी परेशानी से जूझ रहा था, जिसे वह किसी से साझा नहीं कर पा रहा था.मृतक के एक दोस्त के अनुसार, कुछ समय पहले तक परिवार में सब कुछ सामान्य था, लेकिन करीब दो साल पहले मनीष एक तांत्रिक के संपर्क में आ गया और तंत्र-मंत्र पर अत्यधिक विश्वास करने लगा. आशंका जताई जा रही है कि इसी अंधविश्वास ने इस खौफनाक कदम की भूमिका तैयार की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed