बाबूपारा में सनसनीखेज वारदात: वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

0
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम पंचायत अंतर्गत ग्राम बाबूपारा में रविवार देर रात एक वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने 70 वर्षीय वकील दास और उनकी 55 वर्षीय पत्नी झुनिया देवी का गला रेत दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि झुनिया देवी वकील दास की तीसरी पत्नी थीं। वकील दास दिव्यांग थे। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों को मिली।

पूर्व मुखिया दीपक दास के अनुसार, 16 फरवरी की सुबह एक महिला किसी काम से उनके घर गई थी। वहां उसने वकील दास का शव शौचालय के पास पड़ा देखा। महिला ने रोते हुए गांववालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से डॉग स्क्वायड की मदद लेने की मांग की है।

वृद्ध दंपति के चार बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा मुंशी दास सीसीएल से सेवानिवृत्त हैं और सयाल में रहते हैं। राजेंद्र दास और अशोक दास राजमिस्त्री का काम करते हैं। चौथे बेटे रामविलास दास शिक्षक हैं और गोंदलपुरा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed