फरहाना भट्ट को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुए शोएब इब्राहिम


मुंबई : एक्टर-व्लॉगर शोएब इब्राहिम फैन्स के फेवरेट हैं. शोएब अपने व्लॉग के जरिए फैन्स से जुड़े रहते हैं. फैन्स भी उन्हें बेशुमार प्यार देते हैं. बीच-बीच में कई मौके ऐसे भी आते हैं, जब उन्हें ट्रोल किया जाता है. एक बार उन्हें धर्म के नाम पर ट्रोल किया गया, जिसका उन्होंने संजीदगी से जवाब दिया. शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने ‘आस्क मी अ क्वेश्चन’ सेशन शुरू किया, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट कौन है? इसपर शोएब इब्राहिम ने फरहाना भट्ट का नाम लेते हुए कहा, “अभी के लिए मुझे फरहाना का गेम मुझे अच्छा लग रहा है। हालांकि कभी-कभी वो बहुत ज्यादा ही करने लगती है, लेकिन गेम के नजरिये से देखें तो वो पूरा घर चला रही है।” शोएब इब्राहिम के साथ-साथ वीडियो में दीपिका कक्कड़ भी नजर आईं। उन्होंने फरहाना भट्ट के लिए कहा, “मुझे सबसे अच्छी बात वीकेंड का वार पर ये लगी कि जब सलमान सर ने उसे करेक्ट किया तो उसने बहुत अच्छे से गलती मानी, हालांकि बाद में कैमरे के सामने उसने अपने सवाल उठाए लेकिन वो भी बहुत सादगी से किया। अगर घर में इस वक्त फरहाना न हो तो घर में कोई मुद्दा नहीं है।” शोएब इब्राहिम ने कहा कि अगर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के मुद्दे हटा दो तो वीकेंड का वार पर कोई टॉपिक नहीं सुझाया जा सकता। शोएब इब्राहिम ने ये भी बताया कि उन्हें बसीर अली और अभिषेक बजाज भी पसंद थे, लेकिन वो दोनों जा चुके हैं।शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बातें सुनकर एक यूजर ने लिखा, “आप लोग कितने घटिया हैं, क्योंकि फरहाना डीकेआई (दीपिका कक्कड़ के बिजनेस) को प्रमोट कर रही है, इसलिए आप उसके गलत व्यवहार को सपोर्ट कर रहे हैं।” इसपर शोएब इब्राहिम ने कहा, “मुझे पता था कि कोई न कोई ये सवाल जरूर करेगा। आप जिस किसी के भी फैन हैं, मैं आपको बताता हूं कि मुझे फरहाना पहले भी सही लगती थी। हां वो कई बार हदें पार कर जाती है, लेकिन घर में कौन नहीं है जिसने हदें पार न की हों। आज भी लोग कितनी गलत बातें करते हैं, रहते हैं। लेकिन किन्हीं कंटेस्टेंट को बोला जाता है, किसी को नहीं बोला जाता। मैं ये कहूंगा कि वो बिग बॉस चला रही है। कई बार वो गलत कर जाती है, लेकिन मुझे उसका गेम पसंद है। सबकी अपनी पसंद है तो मेरी भी है।”




