दूसरी बार शादी करेंगे शिखर धवन, गेस्ट बनेंगे फिल्मी सितारे,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन अगले महीने यानी फरवरी 2026 में अपनी प्रेमिका सोफी शाइन के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल शादी की तैयारियां दिल्ली-एनसीआर में जोरों-शोरों से चल रही हैं।शादी का समारोह फरवरी के तीसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य विवाह समारोह में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि शिखर और सोफी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन धवन खुद अपनी शादी की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उनके करीबियों का कहना है कि यह शादी शिखर के जीवन के एक नए और शांतिपूर्ण अध्याय की शुरुआत है।शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं. यह कपल एक नई शुरुआत करने जा रहा है. शिखर व्यक्तिगत रूप से तैयारियां देख रहे हैं ताकि कोई कमी ना दिखे. सोफी अब शिखर धवन फाउंडेशन की प्रमुख हैं, जो दा वन स्पोर्ट्स की परोपकारी शाखा है. शिखर हाल ही में अपनी आत्मकथा, द वन: माई लाइफ एंड मोर को लेकर चर्चा में थे. इस कपल को लेकर महीनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अफवाहें सबसे पहले तब उड़ीं जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान धवन को शाइन के साथ स्टैंड में देखा गया.कपल कुछ साल पहले दुबई में मिला था, जहां दोनों की दोस्ती हुई और समय के साथ दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई.  बता दें, यह शिखर की दूसरी शादी होने वाली है. उनकी पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका 11 साल का बेटा जोरावर धवन है. हालांकि, दोनों कपल अब अलग हो चुके हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed