महिला पर जानलेवा हमले में मिली सात साल की सजा

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम । जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली कोमो माझी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई है. इसके अलावा उसपर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. आरोपी का नाम संजय बेहरा है और वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पोकाय गांव का रहने वाला है.


घटना 4 अक्टूबर 2023 को घटी थी. सुबह के 6 बजे कोमो माझी शौच करने के लिए गई हुई थी. इस बीच ही आरोपी संजय बेहरा भीतर घुस गया था. इसके बाद उसे शौचालय से बाहर निकाला और चाकू से पेट हमला कर घायल कर दिया था. मामला थाने तक पहुंचने पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को
गिरफ्तार कर जेल  भेजा था. मामले में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की ओर से यह सजा सुनाई गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  देर रात घर का ताला तोड़कर 5 खस्सी चोरी, गांव में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed