नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, चौक-चौराहों पर सघन जांच


सरायकेला में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सरायकेला थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर संचालित किया गया।

अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सावैया और थाना प्रभारी विनय कुमार ने किया। इस दौरान चारपहिया और दुपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों के कागजात की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सावैया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।



