कांग्रेस के सीनियर नेता हिदायतुल्लाह का मस्जिद में कत्ल,


महाराष्ट्र: महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल का कत्ल हो गया है। अकोला जिले की एक मस्जिद में उन्हें चाकू घोंप दिया गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमला करने के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। हमलावर ने 66 साल के हिदायतुल्लाह पर पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे हमला किया था। अकोला जिले के अकोट तालुका के एक गांव मोहाला में स्थित मस्जिद में वह नमाज पढ़ने गए थे। जैसे ही वह नमाज पढ़कर बाहर निकलने वाले थे कि उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल थे और अंत में उनकी मौत हो गई। अकोला लोकसभा क्षेत्र से हिदायतुल्लाह ने 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इलेक्शन भी लड़ा था।अपर पुलिस अधीक्षक बी चंद्रकांत रेड्डी ने बताया कि आरोपी उबेद खान कालू खान उर्फ रजिक खान पटेल (22) को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीम गठित की गईं। उसे मंगलवार रात करीब आठ बजे अकोट तालुका के पनाज गांव से गिरफ्तार किया गया।घटना के बाद मोहाला और अकोट शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चंडक स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अकोट ग्रामीण पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।




