विद्यार्थी परिषद आदित्यपुर नगर के द्वारा हूल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का किया आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदित्यपुर नगर के द्वारा हूल दिवस के अवसर पर शेरे पंजाब स्थित ईजी टेक क्लासेस में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सिद्धू -कान्हु जी की प्रतिमा पर क्लासेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं परिषद के लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित नगर मंत्री सौरभ पाठक जी ने हूल दिवस के ऊपर प्रकाश डाला एवं मौजूद छात्र -छात्राओं को वीर शहीद सिद्धू ,कान्हु,चांद- भैरव एवं फूलों -झानो जी के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ छेड़े गए अभियान एवं इसमें उन सभी की भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर उपस्थित कोचिंग संचालक नितीश सर ने सभी छात्र छात्राओं को आगे आकर एक राष्ट्रवादी विचारधारा अपनाते हुए देश एवं समाज के लिए कुछ करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर के सह मंत्री दीपक राय जी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक गौरव साहू ,नगर मंत्री सौरभ पाठक ,नगर सह मंत्री दीपक राय, कार्यालय मंत्री रोहित कुमार, कोचिंग संचालक नितीश सर एवं बहुत ही संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed