सर्व सेवा संघ को हड़पने की साजिश के खिलाफ साक्ची गोल चक्कर पर सत्याग्रह।

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : अखिल भारत सर्व सेवा संघ पिछले 75 वर्षों से गांधी-विनोबा-जयप्रकाश के विचारों के अनुरूप भारतीय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वाराणसी के राजघाट पर स्थित इसके परिसर को वाराणसी का सरकारी प्रशासन तंत्र भाजपा सरकार के इशारे पर हड़पना चाहता है। सरकार की इस गैरकानूनी कार्रवाई के खिलाफ सैकड़ों गांधी जन गत 50 दिनों से सत्याग्रह पर हैं। इसी सिल सिले में आज देश के हर जिले में सत्यग्रह किया गया। जमशेदपुर में भी संध्या में साक्ची गोल चक्कर पर पू. सिंहभूम जिला सर्वोदय मंडल और गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिरोध सत्याग्रह आयोजित हुआ, जिसमें जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी, छात्र युवा संघर्ष वाहिनी और साझा नागरिक मंच सहित अन्य संगठनों के साथियों ने शिरकत की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटनाक्रमों की जानकारी देते हुए जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डा. सुख चंद्र झा ने कहा कि प्रबल जन प्रतिरोध और अदालती आदेश के फलस्वरूप भवनों के ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक लगी हुई है किंतु यूपी सरकार और बनारस जिला प्रशासन के नापाक इरादों के खिलाफ देश भर के लाखों गांधी जनों का शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर श्रमिक नेता सुजय राय, मार्क्सवादी विचारक डा. राम कवींद्र सिंह, सिया शरण शर्मा और ओम प्रकाश जी ने कहा कि बनारस जिला प्रशासन की कार्रवाई केंद्र और यूपी की भाजपा सरकारों के इशारे पर हो रही है। सत्याग्रह में सभी संगठनों के साथियों ने सत्याग्रह को समर्थन भरोसा दिया।  डा राम कवीन्द्र सिंह, सिया शरण शर्मा,सुजय राय, देवाशीष, गणेश राय, कुमार चंद्र मार्डी, कपूर बागी, ओम प्रकाश, जगत, डा.ए स सी झा

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed