सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पटेल विचार मंच ने मनाई 150वीं जयंती

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: पटेल विचार मंच आदित्यपुर के द्वारा पटेल चौक आदित्यपुर  मेन रोड में भारत के स्वतंत्रता सेनानी देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल विचार मंच आदित्यपुर के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की. जबकि संचालन नित्यानंद जी ने किया.
इस कार्यक्रम में सिंहभूम -कोल्हान के पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जामताड़ा जिला के पूर्व उपायुक्त गणेश कुमार एवं पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ मोहनलाल महतो मौजूद रहे. सम्मानित अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश राजद की उपाध्यक्ष  शारदा देवी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय सिंह, सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राज बागची कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश धारी,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार श्रीवास्तव, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र नाथ चौबे, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा मौजूद रहीं.
सभी अतिथियों एवं आम लोगों के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं इस खुशी के मौके पर सभी के बीच मिठाइ का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि मोहनलाल राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देशवासियों को हमेशा एकजुट रहकर देश की तरक्की के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की सपना को पूरा करने का संकल्प दिलाया गया.
कार्यक्रम को गणेश कुमार, शारदा देवी, रविद्र नाथ चौबे, पुरेंद्र नारायण सिंह, अजय सिंह, राज बागची,सुरेश धारी, नीतू शर्मा के द्वारा भी संबोधित किया गया एवं अखंड भारत के लिए देशवासियों को हर कुर्बानी देने के लिए संकल्पित किया गया. इस अवसर पर अरुण कुमार, जे.के सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुनील कुमार न्यूटन, जवाहरलाल सिंह,जोगिंदर प्रसाद, प्रोफेसर ए.के सिंह, जे.पी सिंह मदन सिंह, मनोज झा, मदेशर सिंह विश्व मोहन सिंह,उपेंद्र सिंह, वकील सिंह, सुरेश प्रसाद, कुमार अरविंद अभिजीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे. एवं सभी लोगों ने  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया एवं आज ही के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहीद होने पर उनके प्रति भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम के अंत में पटेल विचार मंच आदित्यपुर के संयोजक सुनील कुमार न्यूटन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed