सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर, आज संभाल रहे गृह मंत्री का चार्ज

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: बिहार के नए गृह मंत्री के रूप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को पदभार ग्रहण कर रहे हैं। इससे पहले वे सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इसके बाद पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में सम्राट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि नीतीश कुमार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को हुआ था। मंगलवार को सम्राट गृह मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के पटेल भवन में गृह मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। उनके साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी विनय कुमार भी मौजूद हैं। इस मौके पर पूर्व डीजीपी नीलमणि, केएस द्विवेदी, डीएन गौतम भी आए हैं।

बिहार में नीतीश सरकार के कार्यकाल में पहली बार भाजपा को गृह विभाग मिला है। साल 2005 के बाद से राज्य में जब भी एनडीए की सरकार रही, यह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहा। 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जब नीतीश के नेतृत्व में ही नई सरकार का गठन हुआ तो उन्होंने सबसे अहम माने जाने वाला गृह विभाग छोड़ दिया और भाजपा को दे दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा गहराया: दुबई-यूएई तक धमाके, ईरान के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव

Thanks for your Feedback!

You may have missed