सलमान ने खुलवाया मुख्य द्वार, फिनाले से चंद दिन पहले ये सदस्य बेघर,


मुम्बई: बिग बॉस 19′ के फिनाले से चंद दिन पहले घर में एक शॉकिंग एविक्शन हुआ। सलमान ने एक सदस्य के लिए घर का मुख्य द्वार खुलवा दिया, जिससे कुनिका और गौरव खन्ना समेत सभी का मुंह खुला रह गया। इस हफ्ते घर के कैप्टन शहबाज के अलावा सभी घरवाले बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना को ज्यादा वोट मिल रहे थे और बॉटम में कुनिका सदानंद और मालती चाहर का नाम सामने आया था। पर असल में कौन बेघर हुआ है, यह 23 नवंबर के एपिसोड में पता चल जाएगा।फिलहाल मेकर्स ने ‘बिग बॉस 19’ के 23 नवंबर के ‘वीकेंड का वार’ का प्रोमो रिलीज किया है। इसमें सलमान खान सभी नॉमिनेटेड सदस्यों का नाम लेते हैं और फिर बेघर होने वाले सदस्य का नाम बताते नजर आते हैं। नाम तो प्रोमो में रिवील नहीं किया गया, पर घरवालों का मुंह जिस तरह खुला रह जाता है, उससे साफ है कि यह चौंकाने वाला एविक्शन था।सलमान खान बताते हैं कि यह एविक्शन दो हफ्तों की ऑडियंस के वोटों के आधार पर किया जा रहा है। अभी कौन एलिमिनेट हुआ है, यह आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है। पर ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, कुनिका सदानंद घर से बेघर हो चुकी हैं। उन्होंने घर में 13 हफ्ते पूरे कर लिए थे। कुनिका इस सीजन की मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं। हालांकि, वह हर बार बॉटम में ही रहीं। पर मेकर्स ने हर बार किसी न किसी तरह से कुनिका को बचाते रहे। पर इस बार कुनिका का पत्ता कट गया है।इस हफ्ते प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, मालती चाहर, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में सभी के सिर पर घर से बेघर होने की तलवार लटक रही है। लेकिन, बिग बॉस की पल-पल अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज पर कुनिका सदानंद के बाहर होने की बात कही जा रही है। कुनिका के अलावा मालती के भी शो से बाहर होने के चर्चे हैं। जी हां, रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते भी घर में डबल एविक्शन होने वाले हैं, जिसमें दो सदस्यों का सफर खत्म हो जाएगा।हालिया प्रोमो के अनुसार, दो हफ्ते की वोटिंग के आधार पर इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले सदस्य का नाम तय किया गया है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर एलिमिनेटेड सदस्य का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन बिग बॉस खबरी के अनुसार, कुनिका सदानंद घर से बाहर हो चुकी हैं, जिन्हें शो में 13 हफ्ते हो चुके हैं। वहीं शो के फिनाले की बात करें तो 7 दिसंबर को शो का फिनाले है और तीन सदस्यों के एविक्शन के बाद शो को इसके टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल जाएंगे।




