इक्कीस’ की स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र को देख इमोशनल हुए सलमान खान


Mumbai: ‘इक्कीस’ की रिलीज को अब चंद दिन ही बचे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और ऐसे में लोग इसे लेकर काफी भावुक हैं। बीती शाम फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई और इसमें शामिल होने के लिए पूरा देओल परिवार पहुंचा। इसके साथ ही सलमान खान, रेखा, रंजीत जैसे सितारे भी नजर आए, सभी ने धर्मेंद्र को सम्मान दिया और भावुक भी दिखे।ब्लैक सूट में सलमान खान ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। वो जैसे ही फिल्म के पोस्टर के पास पहुंचे धर्मेंद्र को निहारने लगे। उन्होंने धर्मेंद्र को कुछ पल के लिए देखा और खुद को संभालते हुए उनकी तस्वीर के आगे फोटो क्लिक कराई।पूरा देओल परिवार भी ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग शामिल हुआ। आखिर हो भी क्यों न ये उनकी आखिरी फिल्म है। सनी देओल बेज सूट में स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। वो पिता की झलक देखकर थोड़े भावुक नजर आए।धर्मेंद्रे के बड़े बेटे सनी देओल के बाद फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग में सलमान खान शामिल होते समय इमोशनल होते दिखे. पैप्स के सामने पोज देते समय, सलमान ने धर्मेंद्र के पोस्टर की तरफ देखा और उनकी आंखें भर आईं. दोनों कलाकारों के बीच काफी गहरा रिश्ता था और धर्मेंद्र का परिवार अभी भी उनके निधन के सदमे से उबर नहीं पाया है. ‘इक्कीस’ वो आखिरी फिल्म है जिसमें धर्मेंद्र ने काम किया है और इसलिए यह उनके करीबियों के लिए बहुत खास है.अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रेखा हमेशा की तरह अपना जादू बिखेरते हुए नजर आईं. दीवा ने शानदार लुक के साथ स्टेज पर एंट्री ली और अगस्त्य नंदा की तस्वीर को किस किया, जिसमें एक्टर के लिए उनका प्यार साफ-साफ झलक रहा था. ये फिल्म अगस्त्य नंदा के लिए बहुत बड़ी है क्योंकि वो अपनी पहली ही फिल्म में कई मंझे हुए कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिससे सभी की नजरें उनपर बनी रहेंगी. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म नए साल, 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.




