6 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी सलमान का एनकाउंटर,


भोपाल:मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात ने प्रदेश को दहला दिया है. अब इस मामले में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल के गांधीनगर से पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर को गिरफ्तार किया. हालांकि आरोपी ने गोहरगंज ले जाते वक्त जब भागने की कोशिश की तो पुलिस ने एनकाउंटर कर आरोपी को पकड़ा. अब आरोपी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. गौहरगंज की इस दिल को झकझोर कर देने वाली वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी सलमान चाय पीने के लिए गांधीनगर के वार्ड नंबर- 11 में एक दुकान पर पहुंचा था. उसी वक्त पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगल के रास्ते होते हुए भोपाल पहुंचा था. गांधीनगर की पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के बाद सलमान को गोहरगंज पुलिस के हवाले करना था. गोहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर थाने के लिए रवाना हुई तो रास्ते में गाड़ी पंक्चर हो गई. यहां उसने भागने की कोशिश की जिसके चलते उसके पांव में गोली लगी और वह वापस दबोच लिया गया और भोपाल के जेपी अस्पताल लाया गया. इधर, सलमान की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था.बच्ची वर्तमान में भोपाल एम्स के आईसीयू में भर्ती है, जहां वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि घटना के दौरान उसे गंभीर चोटें पहुंचीं, आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को इतनी बर्बरता से नोचा कि उसे ठीक होने में 6 माह लगेगे.एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि हादसे के बाद बच्ची को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. उसकी तुरंत सर्जरी करनी पड़ी और शरीर को हुए गहरे नुकसान के चलते कई जटिल उपचार किए गए. चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी कई महीनों का समय लगेगा और उसका इलाज लगातार जारी रहेगा. डॉक्टरों ने यह भी बताया कि करीब तीन महीने बाद एक और सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है.




